रांची : राजधानी के तीन नये इलाके में भूमिगत केबलिंग का काम शुरू
Updated at : 27 Nov 2019 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी में मंगलवार को तीन अन्य जगहों पर भूमिगत बिजली केबल बिछाने का काम शुरू हो गया. झारखंड शहरी संपूर्ण विद्युत आच्छादन योजना (जसबे) के तहत नामकुम से कांटाटोली होते हुए कोकर, कोकर से आएमसीएच होते हुए बूटी और पॉलिटेक्निक फीडर के आसपास के इलाके में बिजली के हाइटेंशन तारों को अंडरग्राउंड करने […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में मंगलवार को तीन अन्य जगहों पर भूमिगत बिजली केबल बिछाने का काम शुरू हो गया. झारखंड शहरी संपूर्ण विद्युत आच्छादन योजना (जसबे) के तहत नामकुम से कांटाटोली होते हुए कोकर, कोकर से आएमसीएच होते हुए बूटी और पॉलिटेक्निक फीडर के आसपास के इलाके में बिजली के हाइटेंशन तारों को अंडरग्राउंड करने को लेकर गड्ढे खोदे जा रहे हैं.
व्यावसायिक क्षेत्र होने के चलते इन रास्तों पर ओवरहेडेड तारों का जाल सर्वाधिक फैला हुआ है. इस काम के पूरा होने के बाद इन्हें ट्रांसफॉर्मर के साथ ही नजदीकी फीडर से जोड़ा जायेगा, ताकि आनेवाले समय में तारों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल सके. ज्ञात हो कि राजधानी में भूमिगत केबल बिछाने की पूरी योजना पर 364.28 करोड़ रुपये खर्च होने हैं.
शहर में 80 किलोमीटर अंडरग्राउंड केबलिंग का काम पूरा : कोकर औद्योगिक क्षेत्र से खेलगांव मोड़, पुरुलिया रोड और डॉ फतुल्ला रोड में केबल बिछाने के लिए खुदाई का काम मंगलवार से शुरू किया गया है. वर्तमान में नौ इलाकों में 80 किलोमीटर केबल को भूमिगत करने का काम पूरा हो गया है. आइआइएम नया कैंपस, सुजाता, हिनू, मेन रोड, मदर डेयरी, इंडस्ट्रीयल एरिया, चुटिया-महादेव मंडा, नामकुम से चुटिया, चडरी, अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, लालपुर सहित इसके अंदरूनी इलाके में भी काम जारी है.
अगले साल मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य
राजधानी रांची में बिजली के अंडरग्राउंड केबलिंग का काम अगस्त 2019 से शुरू हुआ है, जिसे अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. ज्ञात हो कि पूरे शहर में 260 किलोमीटर हाइटेंशन तारों (इनकमिंग 33 केवी और 11 केवी आउटगोइंग केबल) को अंडरग्राउंड करने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




