मामला पारा शिक्षकों का : बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनानेवालों की रिपोर्ट मांगी
Updated at : 27 Nov 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनानेवाले पारा शिक्षकों को भी मानदेय का भुगतान किया जायेगा. इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि वैसे पारा शिक्षक जिनका जुलाई, अगस्त व सितंबर का मानदेय रोक गया है, जिन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनायी, […]
विज्ञापन
रांची : बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनानेवाले पारा शिक्षकों को भी मानदेय का भुगतान किया जायेगा. इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि वैसे पारा शिक्षक जिनका जुलाई, अगस्त व सितंबर का मानदेय रोक गया है, जिन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनायी, लेकिन बीआरपी-सीआरपी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित थे. ऐसे पारा शिक्षकों की सूची 30 नवंबर तक राज्य कार्यालय को भेज दें, ताकि उनके मानदेय भुगतान पर अंतिम निर्णय लिया जा सके. पारा शिक्षक काफी दिनों से रोके गये मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




