ePaper

रांची : किसकी कितनी संपत्ति, भाजपा प्रत्याशी समरी गरीब, पत्नी अमीर

Updated at : 26 Nov 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : किसकी कितनी संपत्ति, भाजपा प्रत्याशी समरी गरीब, पत्नी अमीर

रांची : कांके विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार समरीलाल से अधिक पत्नी के पास चल संपत्ति है. नकद पैसे व सोना-चांदी के गहना के मामले में समरी लाल अपनी पत्नी से गरीब हैं. उनके पास अचल संपत्ति शून्य है. स्नातकोत्तर इतिहास तक की शिक्षा प्राप्त कर समरीलाल समाज सेवा में आये थे, जबकि उनकी पत्नी […]

विज्ञापन
रांची : कांके विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार समरीलाल से अधिक पत्नी के पास चल संपत्ति है. नकद पैसे व सोना-चांदी के गहना के मामले में समरी लाल अपनी पत्नी से गरीब हैं. उनके पास अचल संपत्ति शून्य है.
स्नातकोत्तर इतिहास तक की शिक्षा प्राप्त कर समरीलाल समाज सेवा में आये थे, जबकि उनकी पत्नी चतुर्थवर्गीय पद पर सरकारी नाैकरी करती हैं. उनके द्वारा दायर शपथ पत्र के अनुसार समरीलाल के पास कुल 2.72 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 51,200 रुपये नकद, 50 ग्राम सोना, एलआइसी आदि शामिल है. वहीं उनकी पत्नी के पास लगभग 12,25,927 रुपये की चल संपत्ति है.
इसमें नकद 1,62,870 रुपये, पांच लाख रुपये की 125 ग्राम सोने के गहने आदि शामिल है. उधर रांची विधानसभा से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े आर्यपुरी रातू रोड निवासी पवन कुमार शर्मा के पास 5.20 लाख रुपये नकद राशि है, जबकि उनकी पत्नी के पास नकद 5.67 लाख रुपये है. श्री शर्मा के पास लगभग 5,17,83,664 रुपये व पत्नी के पास 6,53,44,425 रुपये की चल-अचल संपत्ति है. श्री शर्मा ने बी कॉम तक की डिग्री प्राप्त की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola