रांची : हर हाल में वोट करें : सुनील अरोड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोगों के मन तक पहुंचे और उन्हें वोट के लिए प्रेरित करें. श्री अरोड़ा बुधवार को होटल बीएनआर चाणक्य में मौजूद पीडब्ल्यूडी आइकन से मिले. पीडब्ल्यूडी आइकन ने उन्हें हरी झंडी दी. इस पर श्री अरोड़ा ने कहा कि हरी झंडी का एक विशेष अर्थ […]
विज्ञापन
रांची : मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोगों के मन तक पहुंचे और उन्हें वोट के लिए प्रेरित करें. श्री अरोड़ा बुधवार को होटल बीएनआर चाणक्य में मौजूद पीडब्ल्यूडी आइकन से मिले.
पीडब्ल्यूडी आइकन ने उन्हें हरी झंडी दी. इस पर श्री अरोड़ा ने कहा कि हरी झंडी का एक विशेष अर्थ है. हर हाल में हम वोट करें. हमारी इस प्रतिबद्धता को यह और मजबूत करता है. श्री अरोड़ा ने यहां मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर पीडब्ल्यूडी आइकन रमेश कुमार यादव (बोकारो), अरुण कुमार सिंह (पूर्वी सिंहभूम) और अनवर शेख (पूर्वी सिंहभूम) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ ही चुनाव आयुक्त अशोक लवासा, चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को हरी झंडी दी.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सैंड आर्ट देखा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ाने होटल बीएनआर चाणक्य में बनाये गये सैंड आर्ट को देखा. यहां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे की पहल पर बोकारो जिला के कलाकारों द्वारा सैंड आर्ट बनाया गया है.
चंदनकियारी के अजय शंकर महतो व उनके दल ने इसका निर्माण किया है. सैंड आर्ट देखने के बाद श्री अरोड़ा ने कहा कि हमारे जीवन में लोक कला का अपना अलग महत्व है. सैंड आर्ट हमेशा ही लोगों को आकर्षित करता है. मौके पर श्री अरोड़ा ने वोट करने पर भी जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन