हटिया :बोलेरो चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 9:09 AM
विज्ञापन
हटिया : तुपुदाना ओपी पुलिस ने कांड संख्या 142/18 बोलेरो चोरी का फरार आरोपी गोवर्द्धन पांडेय को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.इस संबंध में ओपी प्रभारी तारिक अनवर ने बताया की मई 2018 में खलारी से बोलेरो चोरी हुई थी. जिसमें सिलादोन से आरोपी सदाब अर्स को बोलेरो सहित गिरफ्तार किया गया […]
विज्ञापन
हटिया : तुपुदाना ओपी पुलिस ने कांड संख्या 142/18 बोलेरो चोरी का फरार आरोपी गोवर्द्धन पांडेय को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.इस संबंध में ओपी प्रभारी तारिक अनवर ने बताया की मई 2018 में खलारी से बोलेरो चोरी हुई थी. जिसमें सिलादोन से आरोपी सदाब अर्स को बोलेरो सहित गिरफ्तार किया गया था, उसी ने पुंदाग निवासी गोवर्द्धन पांडेय का नाम लिया था. उसी समय से आरोपी फरार था. गुप्त सूचना मिलने पर पुंदाग पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने बताया की गिरोह के लोग रांची जिले से बोलेरो, सूमो की चोरी कर, उसी गाड़ी से शराब लेकर बिहार में बेचते थे.अगर गाड़ी पकड़ी गयी तो उसे थाने में छोड़ देते थे. पकड़े गये आरोपी गोवर्द्धन पांडेय 2016 में बाराचट्टी थाना में बोलेरो सहित शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था.अभी भी बाराचट्टी थाना में बोलेरो जब्त है. बुधवार को तुपुदाना पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










