प्रभात खबर के साथ वोट करें, राज्य गढ़ें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर राज्य के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘वोट करें, राज्य गढ़ें’ अभियान की शुरुआत करने जा रहा है. इसका उद्देश्य राज्य के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व से जोड़ना और मतदान के लिए प्रेरित करना है. अभियान की शुरुआत 21 नवंबर को मोरहाबादी मैदान से सुबह सात बजे होगी. एसडीओ […]
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर राज्य के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘वोट करें, राज्य गढ़ें’ अभियान की शुरुआत करने जा रहा है. इसका उद्देश्य राज्य के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व से जोड़ना और मतदान के लिए प्रेरित करना है. अभियान की शुरुआत 21 नवंबर को मोरहाबादी मैदान से सुबह सात बजे होगी. एसडीओ रांची लोकेश मिश्रा, रांची एसएसपी अनीश कुमार गुप्ता और रिम्स के डायरेक्टर डॉ दिनेश कुमार सिंह की उपस्थित में अभियान के ब्रांडिंग वैन को हरी झंडी दिखायी जायेगी.
कार्यक्रम के समापन के बाद मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ब्रांडिंग वैन को रांची शहर समेत पूरे राज्य में रोजाना घुमाया जायेगा. आयोजन के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा. इस अवसर पर टीम ‘रांची हिप-हॉप’ की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किये गये रैप सांग ‘वोट करें, राज्य गढ़ें’ की प्रस्तुति दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




