रांची : ओला चालक को उतारा फिर कार लेकर हुए फरार

Updated:
विज्ञापन

रांची : सासाराम जाने के लिए ओला से कार बुक कराने के बाद दो लोगों ने चालक को चौपारण घाटी में कार रुकवाने के बाद नीचे उतार दिया. इसके बाद दोनों पीछा करने या किसी को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से कार लेकर भाग निकले. घटना के बाद कार […]

विज्ञापन

रांची : सासाराम जाने के लिए ओला से कार बुक कराने के बाद दो लोगों ने चालक को चौपारण घाटी में कार रुकवाने के बाद नीचे उतार दिया. इसके बाद दोनों पीछा करने या किसी को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से कार लेकर भाग निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक अभिषेक कुमार पांडेय सोमवार को रांची पहुंचा और मामले की जानकारी कंपनी सहित दूसरे लोगों को दी. मामले में सदर थाना की पुलिस ने कार लूटने के आरोप में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अभिषेक कुमार पांडेय की शिकायत पर केस दर्ज किया है. जिस मोबाइल से फोन कर कार बुक कराया गया था, पुलिस उस मोबाइल नंबर धारक तक पहुंचने के लिए उसके नाम और पते का सत्यापन कर रही है.

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का कहना है कि 15 नवंबर को उक्त लोगों ने फोन कर कार बुक कराया था. लेकिन बाद में बुकिंग कैंसिल कर दी़ इसके बाद 16 नवंबर को उसी व्यक्ति ने कार बुक कराया.

कार चालक बूटी मोड़ के पास कार लेकर पहुंचा, जहां से वह एक व्यक्ति को लेकर सासाराम के लिए निकला. बीच रास्ते में कार में सवार व्यक्ति ने कहा कि एक व्यक्ति को हजारीबाग से लेना है. इसके बाद कार में एक अन्य व्यक्ति सवार हुआ. इसी दिन देर रात करीब 1. 30 बजे चौपारण घाटी में सुनसान इलाके में कार रुकवाने के बाद दोनों व्यक्ति कार लूटने के बाद वहां से भाग निकले.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola