रांची विवि में पीएचडी की 331 सीटों पर बिना प्रवेश परीक्षा नामांकन, आज से नि:शुल्क आवेदन शुरू

Updated:
विज्ञापन

रांची यूनिवर्सिटी

रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कुल 331 सीटों पर नामांकन के लिए 10 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और आवेदन के साथ कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

विज्ञापन

रांची विवि में विभिन्न विषयों में 331 सीटों के लिए एक से 10 सितंबर तक आवेदन मांगे गये हैं. यूजीसी रेगुलेशन 2022 के आधार पर रांची विवि पीएचडी रेगुलेशन2026 के तहत विवि ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. विवि प्रशासन ने इस बार आवेदन के साथ कोई शुल्क नहीं ले रहा है. साथ ही प्रवेश परीक्षा नहीं होगी. 331 सीटों में सबसे अधिक जंतुविज्ञान में 30 सीटें हैं जबकि सबसे कम मुंडारी में एक सीट है. बांग्ला में एक भी सीट रिक्त नहीं हैं. वहीं 331 सीटों में सामान्य के लिए 153 सीट, इडब्ल्यूएस के लिए 16 सीट, एसटी के लिए 85 सीट, एससी के लिए 34 सीट, बीसी वन के लिए 30 सीट तथा बीसी टू के लिए 13 सीटें हैं. पहली बार चार वर्षीय/आठ सेमेस्टर स्नातक ऑनर्स विथ रिसर्च भी सशर्त कर सकेंगे आवेदन.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीजी में 55% अंक जरूरी, नेट-गेट वालों को प्राथमिकता

विद्यार्थी को कम से कम 75 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. स्नातकोत्तर में 55 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना होगा.जबकि एससी/एससटी/ओबीसी के लिए पांच प्रतिशत की छूट रहेगी. यूजीसी नेट/सीएसआइआर नेट, गेट उत्तीर्ण को प्राथमिकता मिलेगी. इंटरव्यू के लिए एक सीट पर तीन अभ्यर्थियों को बुलाया जायेगा. अंक प्रतिशत में ही रहेंगे. जिन्हें प्रवेश परीक्षा से छूट मिली है, उनका मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में मिले प्रतिशत स्कोर पर आधार पर होगा. भारत में मान्यता प्राप्त विदेशी संस्थान से पीजी किये उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. जरूरी कागजात के साथ ऑनलाइन किये आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा होंगे. विवि मुख्यालय में कोई आवेदन जमा नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: 26 साल पुराना 'सोन नदी जल विवाद' खत्म, बिहार-झारखंड के बीच ऐतिहासिक समझौता, जानिए किसे कितना मिला पानी

किन विषयों में कितनी सीटें हैं रिक्त

विषयसीटेंविषयसीटेंविषयसीटें
मानवशास्त्र09इतिहास10पंचपरगनिया04
बांग्ला00हो04दर्शनशास्त्र24
बॉटनी28गृह विज्ञान06भौतिकी16
केमिस्ट्री18खड़िया02राजनीति शास्त्र10
कॉमर्स10खोरठा02मनोविज्ञान26
इकोनॉमिक्स12कुरमाली02संस्कृत09
इंग्लिश25कुड़ुख06संताली04
भूगोल18गणित16समाजशास्त्र04
भूगर्भशास्त03मुंडा01उर्दू06
हिंदी19नागपुरी05जंतु विज्ञान30

विवि ने कैलेंडर जारी किया

विवि ने पीएचडी कैलेंडर जारी किया है. इसके तहत 10 सितंबर 2026 तक आवेदन के बाद इंटरव्यू के लिए सलेक्शन लिस्ट 16 सितंबर को जारी होंगे. जबकि ऑनलाइन ग्रीवांस जमा करने की तिथि 17 से 18 सितंबर 2026, इंटरव्यू के लिए फाइनल लिस्ट 21 सितंबर 2026 को जारी होंगे. संबंधित विभाग में इंटरव्यू की तिथि 24 से 29 सितंबर 2026 (संभावित) होंगे. मेरिट के साथ सलेक्शन लिस्ट 30 सितंबर 2026 को जारी होंगे. संबंधित विभाग के डीआरसी चेयरमैन द्वारा सुपरवाइजर अलॉटमेंट एक से आठ अक्तूबर 2026 तक होंगे, वहीं पीएचडी स्कॉलर के लिए सिनोप्सिस तैयारी व रजिस्ट्रेशन 12 अक्तूबर से 24 दिसंबर 2026 तक होंगे, जबकि पीएचडी कोर्स वर्क की संभावित तिथि दो जनवरी से 30 जून 2027 तक होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola