रांची : झाविमो में चुनाव संचालन के लिए कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड विकास मोर्चा(झाविमो) में विधानसभा चुनाव-2019 के कुशल प्रबंधन व संचालन के लिए विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया है. सभी कमेटियों को अलग-अलग काम दिया गया है. मुख्य चुनाव संचालक विनोद शर्मा को बनाया गया है. घोषणा-पत्र कमेटी में श्रीराम दूबे, सुंदेश्वर मुंडा, डॉ आश्रिता कुजूर, सुनीता सिंह, हेलीकाॅप्टर उड़ान संचालन, प्रोटोकाॅल, […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड विकास मोर्चा(झाविमो) में विधानसभा चुनाव-2019 के कुशल प्रबंधन व संचालन के लिए विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया है. सभी कमेटियों को अलग-अलग काम दिया गया है.
मुख्य चुनाव संचालक विनोद शर्मा को बनाया गया है. घोषणा-पत्र कमेटी में श्रीराम दूबे, सुंदेश्वर मुंडा, डॉ आश्रिता कुजूर, सुनीता सिंह, हेलीकाॅप्टर उड़ान संचालन, प्रोटोकाॅल, ईंधन आपूर्ति कमेटी में भूपेंद्र सिंह, जीतेंद्र कुमार रिंकु, अजीत उपाध्याय, मो अलाउद्दीन, सुरेश कुमार शर्मा (प्रोटोकाॅल), अमित सिंह, इंदूभूूषण गुप्ता (ईंधन आपूर्ति), कुणाल शाहदेव, नीरज सिंह व राहुल शाहदेव को रखा गया है.
चुनावी सभा कोषांग में संतोष कुमार व जीवेश सिंह सोलंकी, वाहन-परमिट कोषांग में बजरंग गुप्ता, अविनाश कुमार व मोहन तिर्की लीगल एवं चुनाव आयोग समन्वय कमिटी में आरएन सहाय, जीतेंद्र कुमार वर्मा को रखा गया है. मीडिया कोषांग में जगदीश लोहरा, सुनीता सिंह, तौहीद आलम, जीतेंद्र कुमार वर्मा व अजय भारती, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी कमेटी में श्रीराम दूबे,अभिनव सिंह, चुनाव सामग्री कोषांग में भुनू तिर्की व संजीत चंद्रवंशी को रखा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola