भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, आठ को आ सकती है पहली सूची

Updated:
विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई. प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और संगठन महामंत्री धर्मपाल को अधिकृत किया गया कि वे केंद्रीय समिति के पास नामों को लेकर जाये. भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 7 या 8 […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई. प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और संगठन महामंत्री धर्मपाल को अधिकृत किया गया कि वे केंद्रीय समिति के पास नामों को लेकर जाये. भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 7 या 8 नवंबर को होगी. केंद्रीय चुनाव समिति इन नामों पर अंतिम फैसला लेगा और भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अर्जुन मुंडा बाहर निकले तो पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया. अर्जुन मुंडा ने कहा, अभी तो प्रारंभिक बैठक हुई है. कई चीजों पर चर्चा हुई है. आगे बहुत कुछ तय किया जाना बाकी है.
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा की आजसू के साथ सीट समझौते को लेकर कोई सहमति बनी? इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, यह बातचीत का क्रम है अभी चलता रहेगा. पहली सूची कब तक आयेगी इस सवाल पर उन्होंने कहा, संगठन पर छोड़ दीजिए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola