रांची : पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिली तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची जिला ईंट निर्माता संघ की वार्षिक सभा शुक्रवार को अभय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में अरसंडे स्थित बैंक्वेट हॉल में हुई. सचिव रामदास साहू ने बताया कि चार वर्षों में संघ का प्रतिनिधिमंडल कई बार सरकार के विभिन्न पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री से पर्यावरण स्वीकृति के लिए मिला, लेकिन सफलता नहीं मिली. इससे […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिला ईंट निर्माता संघ की वार्षिक सभा शुक्रवार को अभय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में अरसंडे स्थित बैंक्वेट हॉल में हुई. सचिव रामदास साहू ने बताया कि चार वर्षों में संघ का प्रतिनिधिमंडल कई बार सरकार के विभिन्न पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री से पर्यावरण स्वीकृति के लिए मिला, लेकिन सफलता नहीं मिली. इससे संघ के पदाधिकारी परेशान हैं.
श्री साहू ने कहा कि सरकार से पर्यावरण स्वीकृति एक सप्ताह के भीतर देने की मांग की गयी है. अगर मांग नहीं मानी जाती है, तो संघ विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा. उन्होंने बताया कि एक ईंट भट्ठा में लगभग 200 से 300 मजदूर कार्य करते हैं.
इस तरह पूरे प्रदेश में 2400 ईंट भट्ठा चल रहे हैं. अगर पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिली, तो लगभग पांच से छह लाख मतदाता इस बार चुनाव में मतदान नहीं करेंगे. इधर, खनन विभाग में भट्ठा मालिकों द्वारा 20 नवंबर तक रॉयल्टी जमा करने का निर्देश संघ ने दिया है.
सदस्यों को बताया गया कि माइनिंग रॉयल्टी का फाइन कोई भी ईंट भट्ठा मालिक खनन विभाग में जमा नहीं करे, क्योंकि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने भट्ठा मालिकों को राहत देते हुए पेनालटी राशि नहीं जमा करने का आदेश दिया है. कोषाध्यक्ष अजीत राय चौधरी ने बताया कि 17 नवंबर को झारखंड प्रदेश ईंट निर्माता संघ की सभा इसी बैंक्वेट हॉल में 10 बजे से होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










