असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन

संजीव सिंह, रांची : राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियमित और बैकलॉग नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होगी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है. इसे लेकर यूजीसी के सचिव ने सभी कुलपति को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि शीघ्र ही […]

विज्ञापन

संजीव सिंह, रांची : राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियमित और बैकलॉग नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होगी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है. इसे लेकर यूजीसी के सचिव ने सभी कुलपति को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि शीघ्र ही रिक्त पदों को भरा जाये. इसकी गाइडलाइन भी जारी हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
ज्ञात हो कि झारखंड के पांच विश्वविद्यालयों में जेपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी, लेकिन आरक्षण के मुद्दे पर यह मामला सुप्रीम कोर्ट चला गया था. फलस्वरूप यूजीसी ने झारखंड सहित देश के सभी विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी थी.
नियमानुसार विवि ने जेपीएससी को नियुक्ति अधियाचना भेजी थी, इसलिए यूजीसी का पत्र मिलने के बाद विवि ने ही जेपीएससी से जनवरी 2019 में अधियाचना वापस लेते हुए प्रक्रिया रोकने का आग्रह किया.
विश्वविद्यालय का निर्देश मिलने के बाद आयोग ने 15 जनवरी 2019 को पूरी प्रक्रिया रोक दी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को रांची विवि, विनोबा भावे विवि, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि, कोल्हान विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि द्वारा कुल 1118 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी गयी थी.
अब विश्वविद्यालय को एक बार फिर नये सिरे से रिक्ति की अधियाचना भेजनी होगी. इसमें रिक्त पदों की संख्या बढ़ने की संभावना है. विश्वविद्यालय की तरफ से बैकलॉग नियुक्ति की अधियाचना आयोग को दी गयी है. इस तरह आयोग पहले बैकलॉग नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ करेगा.
विवि की तरफ से नियमित नियुक्ति की अधियाचना मिलने के बाद आयोग आगे की कार्रवाई करेगा. झारखंड में दो और नये विश्वविद्यालय बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि (धनबाद) व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि (रांची) भी खुले हैं . ये दोनों विवि भी नियुक्ति की अधियाचना भेज सकते हैं.
आरक्षण के मुद्दे पर मामला सुप्रीम कोर्ट चला गया था जनवरी 2019 में नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गयी थी
विश्वविद्यालय जेपीएससी को फिर से भेजेगा अधियाचना
जेपीएससी पहले बैकलॉग की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेगा
वर्तमान में विश्वविद्यालय में रिक्तियां
विवि नियमित बैकलॉग कुल
रांची विवि 120 148 268
विनोबा भावे 10 145 155
सिदो-कान्हू 72 116 188
नीलांबर-पीतांबर 111 50 161
कोल्हान विवि 239 107 346
कुल 552 566 1118
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola