ePaper

रांची : जमीन पर कब्जा करने के लिए काट डाले दर्जनों पेड़

Updated at : 21 Oct 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जमीन पर कब्जा करने के लिए काट डाले दर्जनों पेड़

रांची : सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है. नामकुम अंचल के महिलौंग मौजा में प्लॉट नंबर 1372 में 63 डिसमिल जमीन है. सर्वे खतियान में बकास्त मालिक लगान पानेवाला सेक्रेटरी ऑफ इस्टेट फॉर इन काउंसिल के नाम से दर्ज है. वहीं, प्लॉट नंबर 1373 प्लॉट नंबर में 56 डिसमिल जमीन है. […]

विज्ञापन
रांची : सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है. नामकुम अंचल के महिलौंग मौजा में प्लॉट नंबर 1372 में 63 डिसमिल जमीन है.
सर्वे खतियान में बकास्त मालिक लगान पानेवाला सेक्रेटरी ऑफ इस्टेट फॉर इन काउंसिल के नाम से दर्ज है. वहीं, प्लॉट नंबर 1373 प्लॉट नंबर में 56 डिसमिल जमीन है. यह जमीन सर्वे खतियान में गैरमजरुअा मालिक किस्म परती पत्थर दर्ज है. उक्त दोनों की जमीन पर दर्जनों पौधे लगे हुए थे. जिसे जमीन दलालों ने कब्जा कर बिक्री करने की नीयत से जेसीबी लगा कर अधिकांश पेड़ों को नष्ट कर दिया.
इस संबंध में शिक्षक अर्चना मिश्रा ने नामकुम अंचल और वरीय अधिकारियों से शिकायत की. इसके बाद शनिवार को नामकुम अंचल के कर्मचारी और टाटीसिल्वे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. मापी में दोनों जमीन सरकारी निकली. इस मामले में पूर्व में भी स्थानीय लोगों ने नामकुम अंचल को इस संबंध में सूचना दी थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola