रांची : भाजपा आदिवासी गांवों में कैंप लगायेगी, दिया टास्क

Updated at : 19 Oct 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भाजपा आदिवासी गांवों में कैंप लगायेगी, दिया टास्क

रांची : भाजपा आदिवासी वोट बैंक को गोलबंद करने के लिए दम लगायेगी़ एसटी मोर्चा को पार्टी की आेर से कई टास्क दिये गये है़ं हर जिला के आदिवासी बहुल सौ से अधिक गांवों में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता कैंप करेंगे शुक्रवार को पार्टी एसटी मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक हुई़ बैठक में चुनाव को लेकर […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा आदिवासी वोट बैंक को गोलबंद करने के लिए दम लगायेगी़ एसटी मोर्चा को पार्टी की आेर से कई टास्क दिये गये है़ं हर जिला के आदिवासी बहुल सौ से अधिक गांवों में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता कैंप करेंगे
शुक्रवार को पार्टी एसटी मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक हुई़ बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनी़ बैठक में राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए भाजपा हमेशा सजग और तत्पर रही है़ रघुवर सरकार ने ऐतिहासिक काम को धरातल पर उतारा है़ रघुवर सरकार के कार्यों से आदिवासी समाज के विपक्षी दलों में बौखलाहट है़
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि मोर्चा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता प्रत्येक जिला के 100 आदिवासी बहुल गांवों में प्रवास करेंगे़ कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को आदिवासी समाज के बीच पहुंचायेंगे़ बैठक में मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाइक,पूर्व विधायक कमलेश उरांव, अशेष बारला, अनु लकड़ा,रीता मुंडा,भोगेन सोरेन,नकुल तिर्की आिद मौजूद थे़
मुस्लिम बुद्धिजीवियों से संवाद करेगी भाजपा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राज्य भर में मुस्लिम बुद्धिजीवियों से संवाद कायम करेगा. पहले चरण में प्रदेश अध्यक्ष सोना खान और महामंत्री अालमगीर अंसारी जामताड़ा और बाघमारा में अलग-अलग जगहों पर बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे़ मोर्चा के पदाधिकारी 22 से 24 अक्तूबर तक इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola