रांची : आजसू विधायक विकास मुंडा जायेंगे झामुमो में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झामुमो की राज्यस्तरीय बदलाव महारैली 19 अक्तूबर को हरमू मैदान में होगी. इसमें तमाड़ से आजसू विधायक विकास मुंडा झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इन्हें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे. यह घोषणा गुरुवार को विकास मुंडा ने झामुमो कार्यालय में की. उन्होंने बताया कि एक […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो की राज्यस्तरीय बदलाव महारैली 19 अक्तूबर को हरमू मैदान में होगी. इसमें तमाड़ से आजसू विधायक विकास मुंडा झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इन्हें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे. यह घोषणा गुरुवार को विकास मुंडा ने झामुमो कार्यालय में की. उन्होंने बताया कि एक साल पहले से इसको लेकर तैयारी चल रही थी. यह पूछने पर कि अगर यह सीट महागठबंधन में झामुमो को नहीं मिलेगी, तो आप क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि इसकी चिंता नेता प्रतिपक्ष व महागठबंधन में शामिल घटक दल के नेता करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन