रांची : बच्चे 30 व वयस्क 50 रुपये में देख सकेंगे तारामंडल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 6:46 AM

विज्ञापन

रांची : चिरौंदी स्थित तारामंडल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. विभाग ने टिकट दर में संशोधन किया है. वयस्क के लिए अब 50 रुपये अौर बच्चे (अधिकतम 12 वर्ष) के लिए 30 रुपये का टिकट लगेगा. वहीं स्कूल से कम से कम 25 विद्यार्थियों की टीम आने पर प्रति विद्यार्थी टिकट […]

विज्ञापन
रांची : चिरौंदी स्थित तारामंडल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. विभाग ने टिकट दर में संशोधन किया है. वयस्क के लिए अब 50 रुपये अौर बच्चे (अधिकतम 12 वर्ष) के लिए 30 रुपये का टिकट लगेगा. वहीं स्कूल से कम से कम 25 विद्यार्थियों की टीम आने पर प्रति विद्यार्थी टिकट दर 29 रुपये रखी गयी है. तारामंडल में रोजाना चार शो दिखाये जायेंगे.
पहला शो सुबह 11.30 बजे से, दूसरा शो दोपहर 1.30 बजे से, तीसरा शो दोपहर तीन बजे और चौथा व अंतिम शो अपराह्न चार बजे से शुरू होगा. तारामंडल के भीतर खाद्य पदार्थ, पान, गुटका, सिगरेट, तंबाकू आदि का प्रयोग पूरी तरह से निषेध है. तारामंडल में कैमरा, मोबाइल कैमरा आदि का इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी है. पूरे परिसर में सीसीटीवी लगाया गया है. रविवार को स्पेशल शो चलाये जाने पर भी विचार किया जा रहा है. प्रत्येक शो 25 से 35 मिनट का होगा. साढ़े 11 बजे अंग्रेजी, डेढ़ बजे हिंदी, तीन बजे अंग्रेजी व चार बजे हिंदी में शो दिखाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola