रांची : 14 को इजराइल जायेगा किसानों का दल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : किसानों और अधिकारियों का 27 सदस्यीय दल 15 अक्तूबर को इजराइल जायेगा. 14 अक्तूबर को टीम के सदस्य मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. 20 अक्तूबर तक यह दल इजराइल में शैक्षणिक भ्रमण करेगा. इस बार पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी किसानों के दल का नेतृत्व कर रहे हैं. कृषि विभाग के उप निदेशक (योजना) […]

विज्ञापन
रांची : किसानों और अधिकारियों का 27 सदस्यीय दल 15 अक्तूबर को इजराइल जायेगा. 14 अक्तूबर को टीम के सदस्य मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे.
20 अक्तूबर तक यह दल इजराइल में शैक्षणिक भ्रमण करेगा. इस बार पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी किसानों के दल का नेतृत्व कर रहे हैं. कृषि विभाग के उप निदेशक (योजना) विकास कुमार और रांची के भूमि संरक्षण पदाधिकारी अनिल कुमार टीम के साथ जायेंगे.
टीम में देवघर से अंबिका प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र यादव, धनबाद से जगदीश रजक, रघुनंदन कुमार दुमका से रमेश हांसदक, पूर्वी सिंहभूम से राम प्रताप महतो व सिदाम चंद्र मुर्मू, गढ़वा से आनंद कुमार व धर्मेंद्र कुमार मेहता, गिरिडीह से कुमार विवेकानंद व लक्ष्मण महतो, गोड्डा से नीतीश आनंद व शशिकर झा, गुमला से अमन मिंज, खूंटी से दिलीप कुमार व तुलसी महतो, लातेहार से मिथेंद्रल लकड़ा, रांची से अरुण चंद्र गुप्ता, सुखदेव उरांव व गंशु महतो, प सिंहभूम से रमेश पूर्ति व मारकुस बोदरा हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola