रांची : सोशल मीडिया के दम पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : नंद किशोर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का एक सरल माध्यम है, इसकी उपयोगिता अगर सकारात्मक रूप से होगी, तो निश्चित रूप से यह पार्टी के लिए लाभदायक होगी. रिम्स ऑडिटोरियम में अायोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला में यह बातें झारखंड विधानसभा चुनाव-सह-प्रभारी नंद किशोर यादव ने कहीं. उन्होंने […]
विज्ञापन
रांची : सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का एक सरल माध्यम है, इसकी उपयोगिता अगर सकारात्मक रूप से होगी, तो निश्चित रूप से यह पार्टी के लिए लाभदायक होगी.
रिम्स ऑडिटोरियम में अायोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला में यह बातें झारखंड विधानसभा चुनाव-सह-प्रभारी नंद किशोर यादव ने कहीं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में टेक्नोलॉजी बढ़ रही है विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया एक अहम भूमिका निभा सकता है.
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने पूरे प्रदेश से आए जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सभी सोशल मीडिया संयोजकों से कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का है, पार्टी के नीति और सिद्धांतों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए इसे एक प्लेटफार्म की तरह इस्तेमाल करें. गुजरात के पंकज शुक्ला, देवांग दवे, राहुल अवस्थी सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










