जहां बायोमेट्रिक की सुविधा नहीं, वहां भी पारा शिक्षकों का रोका जा रहा मानदेय
Updated at : 07 Oct 2019 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य के 15 हजार पारा शिक्षकों का बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने के कारण मानदेय रोके जाने का एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने विरोध किया है. मोर्चा के हृषिकेश पाठक ने कहा है कि शिक्षा परियोजना द्वारा अब तक शत-प्रतिशत विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने की सुविधा नहीं दी गयी है. इसके बाद […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के 15 हजार पारा शिक्षकों का बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने के कारण मानदेय रोके जाने का एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने विरोध किया है. मोर्चा के हृषिकेश पाठक ने कहा है कि शिक्षा परियोजना द्वारा अब तक शत-प्रतिशत विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने की सुविधा नहीं दी गयी है. इसके बाद भी इसके नाम पर पारा शिक्षकों का मानदेय रोका जा रहा है. अगस्त में 15 हजार से अधिक पारा शिक्षकों का मानदेय रोका गया है.
दुर्गापूजा में भी सभी शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पारा शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाना चाहते हैं. परियोजना की ओर से सभी विद्यालयों को अब तक इसकी सुविधा ही नहीं दी गयी है. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने के पीछे कई कारण हैं. सभी पारा शिक्षकों का अब तक बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए पंजीयन ही नहीं हुआ है.
सभी विद्यालयों को नहीं मिले टैब
सभी विद्यालयों को टैब नहीं मिले हैं. वहीं कुछ विद्यालयों के टैब खराब हो गये हैं, तो कई के टैब शुरू से ही खराब हैं. विद्यालयों द्वारा मरम्मत के लिए टैब जमा भी किये गये हैं. वहीं विद्यालयों के विलय के बाद पारा शिक्षकों का सामंजन दूसरे विद्यालयों में किया गया. नये विद्यालयों में उपस्थिति के लिए पंजीयन भी नहीं हुआ है.
इस संबंध में पारा शिक्षकों द्वारा संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को जानकारी भी दी गयी, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बायोमेट्रिक उपस्थिति की सुविधा देने के बदले पारा शिक्षकों का मानदेय रोका जा रहा है.
खूंटी : स्कैनर की नहीं करायी गयी मरम्मत : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरवादाग खूंटी के तीन पारा शिक्षकों का मानदेय रोका गया है. विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि उन्हें कार्यालय से ही खराब बायोमेट्रिक स्कैनर दिया गया था. इस कारण विद्यालय के पारा शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बना पा रहे हैं.
इसकी जानकारी भी जिला शिक्षा अधीक्षक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी गयी थी़. इसके बाद भी उनके जुलाई का मानदेय रोक दिया गया. इस प्रकार की गड़बड़ी अन्य विद्यालयों में भी है. ज्ञात हो कि बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने के कारण जुलाई में सात हजार व अगस्त में लगभग 15 हजार पारा शिक्षकों का मानदेय रोका गया है. इसका पारा शिक्षकों के द्वारा लगातार विरोध भी किया जा रहा है.
दुर्गा पूजा तक आंदोलन किया स्थगित
रांची. राज्य के पारा शिक्षक नियमावली बनाने और वेतनमान देने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. पारा शिक्षकों ने दुर्गापूजा तक आंदोलन स्थगित कर दिया है. पूजा के बाद एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राज्य प्रतिनिधियों की बैठक होगी. जिसमें आगे की रणनीति को लेकर निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




