सरकारी खर्च पर भाजपा नेताओं को दौरा करा रही सरकार : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव व डॉ राजेश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा नेे 21 जून (योग दिवस के दिन) से ही राज्य में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया. 21 जून से अब तक पांच बार प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव व डॉ राजेश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा नेे 21 जून (योग दिवस के दिन) से ही राज्य में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया. 21 जून से अब तक पांच बार प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व दो दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों का झारखंड दौरा हो चुका है. सरकारी खर्च पर भाजपा नेताओं को झारखंड का दौरा कराया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा लोकसभा चुनाव के बाद से पिछले छह महीने से पूरी सरकारी मशीनरी चुनाव में लगी है. भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. आंगनबाड़ी सेविकाएं, पारा शिक्षक, जेपीएससी छात्रों की समस्या जस की तस है.
राज्य में एक भी नया उद्योग लगाये बिना आंकड़ों की जादूगरी कर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है. आर्थिक सर्वे में रोजगार कम हो रहे हैं और एनसीआरबी की रिपोर्ट में हत्या के मामले में झारखंड पहले स्थान पर है. दुष्कर्म के मामले में राज्य दूसरे स्थान पर है.
आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में झारखंड का पूरे देश में तीसरा स्थान है. इन सबसे बेखबर मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं. राज्य में निश्चित पराजय देखते हुए भाजपा हर हथकंडा अपना रही है. जनता इनके भ्रमजाल में नहीं फंसने वाली है. मुख्यमंत्री और उसके तमाम नेता केवल कांग्रेस को कोस कर जीतना चाहते हैं. जनता विधानसभा चुनाव में रघुवर सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन