रांची : सबने ठाना, अपने शहर को है स्वच्छ बनाना
Updated at : 03 Oct 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

पॉलिथीन और गंदगी पर वार : गांधी जयंती पर जगह-जगह चला सफाई अिभयान रांची : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राजधानी के चौक-चौराहों से लेकर थाना परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों ने अभियान की कमान संभाल रखी थी. इस क्रम में उन्होंने सिंगल यूज […]
विज्ञापन
पॉलिथीन और गंदगी पर वार : गांधी जयंती पर जगह-जगह चला सफाई अिभयान
रांची : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राजधानी के चौक-चौराहों से लेकर थाना परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों ने अभियान की कमान संभाल रखी थी.
इस क्रम में उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया और जगह-जगह पर प्लास्टिक एकत्र किये. अफसरों ने झाड़ू भी लगाया. वहीं जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से निबटने के तरीके भी बताये.
इस क्रम में स्वच्छ भारत अभियान के निदेशक अबु इमरान ने लोवाडीह में अभियान चलाया. गरिमा सिंह ने मोरहाबादी मैदान में जागरूकता अभियान चलाया. कपड़े के झोले बांटे. उद्योग सचिव के रवि कुमार के नेतृत्व में नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई हुआ. माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटा शंकर चौधरी ने तुपुदाना इलाके में साफ-सफाई करायी. भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी एटी मिश्रा ने अॉक्सीजन पार्क में अभियान चलाया. यहां विशेष रूप से नगर विकास मंत्री सीपी सिंह उपस्थित हुए और सफाई की.
झारखंड चेंबर ने कपड़े के थैले बांटे
रांची : झारखंड चेंबर ने बुधवार को काली मंदिर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान झारखंड चेंबर और डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कपड़े के थैलों का वितरण किया गया. पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी भारत की आवाज थे.
अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने लोगों से शहर को स्वच्छ बनाये रखने की अपील की. मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, तिलकराज अजमानी, सुशील वर्मा, जितेंद्र भगत, महासचिव धीरज तनेजा, सह सचिव मुकेश अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, विष्णु बुधिया, विनय अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




