झारखंडी मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे : सुदेश

Updated at : 30 Sep 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंडी मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे : सुदेश

रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंडी जनभावना के अनुरूप काम करने और यहां के सवालों के समाधान के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है़ पार्टी झारखंडी मुद्दे और जनमानस के विषयों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी़ श्री महतो रविवार को हरमू रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल […]

विज्ञापन

रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंडी जनभावना के अनुरूप काम करने और यहां के सवालों के समाधान के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है़

पार्टी झारखंडी मुद्दे और जनमानस के विषयों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी़ श्री महतो रविवार को हरमू रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे़ मिलन समारोह में जदयू के प्रदेश महासचिव मानिक चंद्र महतो और सरायकेला के जिलाध्यक्ष अर्जुन महतो आजसू में शामिल हुए़

आजसू सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि कार्यकर्ता इलाके की समस्या और जनता के विषयों पर संघर्ष करे़ं राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लेकर चुनाव के मैदान में जाये़ं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी दो अक्तूबर को स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा और इस महीने के तीसरे सप्ताह में सामाजिक न्याय संकल्प रैली करने जा रही है़

इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी निभाये़ं आनेवाले दिनों में लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास और बढ़ेगा़ आजसू में शामिल होने वाले मानिक चंद्र महतो ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई युवा नेता सुदेश महतो के नेतृत्व में ही लड़ी जा सकती है़

आजसू पार्टी झारखंडियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव मुखर रही है़ समारोह में अर्जुन महतो के साथ जगन्नाथ महतो, सुशेन महतो, मिथुन दास, प्रदीप गुहा, उमाकांत दास, संजीव धीवर, दीपांकर कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए़ तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से मुखिया विश्वनाथ मुंडा, प्रेम सिंह मुंडा, देवी चरण स्वांसी, बलराम मुंडा, सुभान मुंडा, निर्मल पुराण ने भी आजसू का दामन थामा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola