रांची : चांडिल, नवागढ़, चैतगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का प्रस्ताव

Updated at : 28 Sep 2019 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चांडिल, नवागढ़, चैतगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का प्रस्ताव

रांची : स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में पहले से संचालित, तैयार व निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर के अलावा तीन अौर नये सेंटर का प्रस्ताव तैयार किया है. इनमें चांडिल (सरायकेला), नवागढ़ (बोकारो) तथा चैतगढ़ (प सिंहभूम) ट्रॉमा सेंटर शामिल हैं. हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं मिली है. इधर, केंद्रीय फंड से तैयार कुल चार […]

विज्ञापन
रांची : स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में पहले से संचालित, तैयार व निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर के अलावा तीन अौर नये सेंटर का प्रस्ताव तैयार किया है. इनमें चांडिल (सरायकेला), नवागढ़ (बोकारो) तथा चैतगढ़ (प सिंहभूम) ट्रॉमा सेंटर शामिल हैं. हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं मिली है. इधर, केंद्रीय फंड से तैयार कुल चार ट्रॉमा सेंटर संचालित बताये जाते हैं. इनमें रिम्स रांची, हजारीबाग, नगर ऊंटारी तथा बहरागोड़ा के सेंटर शामिल हैं.
राज्य में ट्रॉमा सेंटर की क्या है स्थिति
किसी तरह संचालित : रिम्स रांची, हजारीबाग, नगर ऊंटारी व बहरागोड़ा
निर्माण संबंधी रिपोर्ट नहीं : डाल्टनगंज, कोडरमा, बरही व घाटशिला
तैयार पर उपयोग नहीं : बुंडू व कुड़ू
लंबित : पीएमसीएच धनबाद
नया प्रस्ताव : चांडिल, नवागढ़ (बोकारो) व चैतगढ़ (प.सिंहभूम)
सूद में मिले 21 लाख : पीएमसीएच धनबाद में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के लिए केंद्र सरकार ने 80 लाख रु दिये थे. पर 2016 में मिली यह राशि अाज भी बेकार पड़ी है. बैंक में रखी इस रकम पर करीब 21 लाख रु सूद भी मिल गया, पर ट्रॉमा सेंटर नहीं बना. यहां जमीन संबंधी समस्या है.
(नोट : निर्माण संबंधी रिपोर्ट के लिए एनएचएम की अोर से लिखे गये पत्र का जवाब भवन निर्माण निगम ने नहीं दिया है. कुड़ू सेंटर का भवन अभी हाल ही में हैंड अोवर किया गया है)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola