सिकिदिरी : हुंडरू फॉल को प्लास्टिक मुक्त पर्यटन स्थल बनाने का संकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2019 9:21 AM
विज्ञापन
सिकिदिरी : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पर्यटक मित्रों व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुटगोडा के बच्चों ने गुरुवार को प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली. रैली हुंडरू बस्ती होते हुए हुंडरू फॉल पहुंची. जहां सभा कर हुंडरू फॉल को प्लास्टिक मुक्त पर्यटन स्थल बनाने का संकल्प लिया गया. दुकानदारों व […]
विज्ञापन
सिकिदिरी : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पर्यटक मित्रों व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुटगोडा के बच्चों ने गुरुवार को प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली. रैली हुंडरू बस्ती होते हुए हुंडरू फॉल पहुंची.
जहां सभा कर हुंडरू फॉल को प्लास्टिक मुक्त पर्यटन स्थल बनाने का संकल्प लिया गया. दुकानदारों व ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से होनेवाले नुकसान तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में बताया गया. रैली का नेतृत्व राज किशोर प्रसाद व बालेश्वर बेदिया कर रहे थे. रैली में मुखिया संगीता देवी, प्रधानाध्यापक रिपुदमन बेदिया, शिव शंकर बेदिया, सोहरैया बेदिया, अमित बेदिया, सहिया प्रिया देवी, जल सहिया सुनीता देवी, हरिचरण बेदिया, मोहित बेदिया, अजय बेदिया आदि शामिल थे.
पिस्कानगड़ी. नगड़ी स्थित राजकीयकृत मवि में सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. मौके पर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सफल बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया बिंदेश्वरी महली, प्रधानध्यापिका रिजवाना हुसैन, प्रवेश कुमार, नगड़ी प्रखंड जल सहिया संघ की अध्यक्ष रिंकी देवी, ऐनुल अंसारी, अजय कुमार, दीपक केसरी, जावेद व अन्य मौजूद थे.
प्लास्टिक मुक्त अभियान को ले िवद्यालय में सफाई
इटकी. प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत इटकी पश्चिमी पंचायत की मुखिया निर्मला भेंगरा के नेतृत्व में राजकीय उर्दू बालिका मध्य विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लास्टिक थैली व अन्य वस्तुओं को एकत्रित कर आग के हवाले किया गया. छात्राअों ने वन टाइम यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने की शपथ ली. मौके पर प्रधानाध्यापक मो अख्तर, जल सहिया सरोज देवी, बबलू हाशमी व शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










