रांची : पारिवारिक विवाद में युवक ने दे दी जान
Updated at : 27 Sep 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पिस्का मोड़ स्थित ओझा मार्केट जनक नगर रोड नंबर-चार में किराये के मकान में रहनेवाले विक्रम सिंह(34) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़ बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने जान दे दी. पंडरा पुलिस के मुताबिक विक्रम सिंह किसी दुकान में काम करता था. कुछ दिन पहले काम छूटने […]
विज्ञापन
रांची : पिस्का मोड़ स्थित ओझा मार्केट जनक नगर रोड नंबर-चार में किराये के मकान में रहनेवाले विक्रम सिंह(34) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़ बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने जान दे दी.
पंडरा पुलिस के मुताबिक विक्रम सिंह किसी दुकान में काम करता था. कुछ दिन पहले काम छूटने के कारण घर पर रहता था़ गुरुवार सुबह आठ बजे पिता मोहन सिंह के साथ घर से निकला था़ उसके पिता काम पर चले गये थे, जबकि वह घर आ गया था़ इस बीच करीब दस बजे उसने फांसी लगा ली़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
पति से विवाद होने पर फांसी लगा की आत्महत्या
रांची़ डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित बड़ा घाघरा निवासी लक्ष्मी देवी ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी. डोरंडा पुलिस के अनुसार महिला मूल रूप से बोकारो की रहनेवाली थी. वह मायके जाने के लिए पति से पैसा मांग रही थी. लेकिन उसने नहीं दिया. इस वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया. पति राजू पेशे से पेंटर है. विवाद के बाद वह बुधवार को घर से निकल गया. वह रात को आया, तो उसने पत्नी को फंदे से लटका देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




