प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह कल, आशुतोष राणा करेंगे काव्य पाठ, पास चाहिए तो पढ़ें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर का गुरु सम्मान समारोह 28 सितंबर को रिम्स ऑडिटोरियम में शाम चार बजे से होगा. समारोह में रांची जिला के स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा. समारोह में फिल्म कलाकार आशुतोष राणाअतिथियों व शिक्षकों को सम्मानित करेंगे. साथ ही एकल काव्य पाठ भी करेंगे. […]

विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर का गुरु सम्मान समारोह 28 सितंबर को रिम्स ऑडिटोरियम में शाम चार बजे से होगा. समारोह में रांची जिला के स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा.
समारोह में फिल्म कलाकार आशुतोष राणाअतिथियों व शिक्षकों को सम्मानित करेंगे. साथ ही एकल काव्य पाठ भी करेंगे. स्व रचित रचनाएं सुनायेंगे व अपने फिल्मी करियर के बारे में लोगों से खुल कर बात करेंगे. समारोह में रांची के सांसद संजय सेठ, केंद्रीय विवि, झारखंड के कुलपति प्रो नंद कुमार यादव इंदु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.समारोह में हिस्सा लेने के लिए पास की व्यवस्था की गयी है.
इच्छुक व्यक्ति प्रभात खबर में इस कार्यक्रम से संबंधित छपे विज्ञापन की कटिंग लाकर पास प्राप्त कर सकते हैं. पास कोकर स्थित प्रभात खबर के प्रधान कार्यालय व मंजुषा कॉम्पलेक्स, एचबी रोड लालपुर स्थित रेडियो धूम (104.8 एफएम) से दिन के 11 बजे से शाम छह बजे तक वितरित किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola