ePaper

JSCA Election : अमिताभ चौधरी गुट ने सभी पदों पर दर्ज की जीत, अजय मारू को हराकर डॉ नफीस बने अध्‍यक्ष

Updated at : 22 Sep 2019 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
JSCA Election : अमिताभ चौधरी गुट ने सभी पदों पर दर्ज की जीत, अजय मारू को हराकर डॉ नफीस बने अध्‍यक्ष

रांची : गहमा गहमी के बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) का चुनाव आज संपन्‍न हुआ. इस बार भी अमिताभ चौधरी गुट का दबदबा रहा. अध्‍यक्ष पद पर अमिताभ चौधरी गुट के डॉ नफीस अख्तर ने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय मारू को 141 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. कुल 740 वोटरों में 672 […]

विज्ञापन

रांची : गहमा गहमी के बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) का चुनाव आज संपन्‍न हुआ. इस बार भी अमिताभ चौधरी गुट का दबदबा रहा. अध्‍यक्ष पद पर अमिताभ चौधरी गुट के डॉ नफीस अख्तर ने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय मारू को 141 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. कुल 740 वोटरों में 672 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अध्‍यक्ष पद के साथ-साथ सभी पदों पर अमिताभ चौधरी गुट का दबदबा रहा. अजग मारू गुट का एक भी प्रत्‍याशी चुनाव नहीं जीत पाया.

सचिव पद पर पहले ही अजय नाथ शाहदेव निर्विरोध चुन लिये गये थे. उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे सुनील कुमार साहू का नामांकन स्क्रूटनी के बाद रद्द कर दिया गया था. इस मामले में सुनील साहू ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. जिस पर हाईकोट ने नोटिस जारी करते हुए जेएससीए से जवाब तलब किया है.

जेएससीए चुनाव के लिए रविवार सुबह से ही सदस्यों के बीच मतदान को लेकर उत्साह देखा गया. स्टार क्रिकेटर सौरभ तिवारी, वरूण आरोन और मिहिर दिवाकर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान सुबह 10.30 बजे से शुरू हुआ. टेनिस अकादमी के बगल वाली बिल्डिंग में मतदान केंद्र बनाया गया था. जहां एक बजे तक सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया. एक बजे तक कुल 672 सदस्यों ने मतदान किया. इसमें झारखंड के अलग-अलग जगहों से सदस्य मतदान करने पहुंचे थे.

किसको मिले कितने वोट

अध्यक्ष

नफीस अख्तर खान : 406

अजय मारू : 265

सचिव

संजय सहाय : 413

जानकी राम : 254

संयुक्‍त सचिव

राजीव बधान : 400

दिवाकर सिंह : 253

कोषाध्यक्ष

पार्थ सारथी सेन : 404

रंधीर विश्वास : 246

मैनेजिंग कमेटी (5 पद)

राजेश सिंह : 394

संजय पांडेय : 402

श्रवण जाजोदिया : 383

प्रिय वत्स दास : 406

सुनील सिंह : 383

स्कूल, क्लब, इंस्टीट्यूशन

अभय कुमार सिंह : 381

उपाध्यक्ष पद में अजय नाथ शाहदेव निर्विरोध चुने गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola