रांची : बिरसा मुंडा पुराना जेल व मलूटी के मंदिरों का रखरखाव जरूरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : बिरसा मुंडा पुराना जेल भवन और मलूटी के मंदिरों (दुमका) के संरक्षण के बाद उनका रखरखाव भी जरूरी है. बिरसा मुंडा जेल के संरक्षण का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है. मलूटी के 20 मंदिरों को पुराने स्वरूप में लाने का काम कर दिया गया है. इंडियन रूरल हेरिटेज के अध्यक्ष एसके […]

विज्ञापन
रांची : बिरसा मुंडा पुराना जेल भवन और मलूटी के मंदिरों (दुमका) के संरक्षण के बाद उनका रखरखाव भी जरूरी है. बिरसा मुंडा जेल के संरक्षण का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है. मलूटी के 20 मंदिरों को पुराने स्वरूप में लाने का काम कर दिया गया है.
इंडियन रूरल हेरिटेज के अध्यक्ष एसके मिश्र (पूर्व आइएएस) ने यह बात कही. संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा पुराना जेल भवन एवं चहारदीवारी के संरक्षण का काम उनकी संस्था को मिला था, जबकि संग्रहालय बनाने का काम दूसरी एजेंसी को मिला है.
श्री मिश्र ने कहा कि जेल भवन एवं चहारदीवारी के संरक्षण का काम अक्तूबर के आखिर तक पूरा हो जायेगा. इसके बाद इसे राज्य सरकार के हवाले कर दिया जायेगा. संस्था के तकीनीकी विशेषज्ञ प्रो एजीके मेनन ने कहा कि संरक्षण के कार्य में उच्च गुणवत्ता का ख्याल रखा गया है. उन्होंने कहा कि उनकी संस्था संरक्षण का काम करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola