रांची : भाजपा किसान मोर्चा ने 65 पार लक्ष्य पर बनायी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा किसान मोर्चा विधानसभा चुनाव में 65 पार के लक्ष्य को हासिल करने के अभियान में जुटेगा. कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए किये गये कार्यों को लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे. सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई. इसमें चुनावी रणनीति बनी. मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा किसान मोर्चा विधानसभा चुनाव में 65 पार के लक्ष्य को हासिल करने के अभियान में जुटेगा. कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए किये गये कार्यों को लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे. सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई. इसमें चुनावी रणनीति बनी. मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता सजगता के साथ घर-घर रघुवर कार्यक्रम में जुटे हैं.
किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ मिशन 65 पार में जुटे हैं. जनता के बीच जम्मू कश्मीर से हटाये गये अनुच्छेद 370 व 35 ए के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी जा रही है. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य के हर व्यक्ति को मिल रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola