रांची : मेन रोड में मिलाओं के लिए चलेगी ‘लेडीज स्पेशल’ सिटी बस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम बहुत जल्द मेन रोड में ‘लेडीज स्पेशल’ सिटी बस चलवायेगा. इन बसों में कंडक्टर भी महिला ही होंगी. पहले चरण में एक बस चलायी जायेगी. यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ायी जायेगी. गौरतलब है कि रांची नगर निगम ने एक सितंबर से ही मेन […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम बहुत जल्द मेन रोड में ‘लेडीज स्पेशल’ सिटी बस चलवायेगा. इन बसों में कंडक्टर भी महिला ही होंगी. पहले चरण में एक बस चलायी जायेगी. यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ायी जायेगी. गौरतलब है कि रांची नगर निगम ने एक सितंबर से ही मेन रोड में ई-रिक्शा को बैन कर दिया है. उसी दिन से लोगों की सहूलियत के लिए सिटी बसें चलायी जा रही हैं. शुरुआत में यहां 10 बसें चलायी जा रही थीं, बाद में इसकी संख्या बढ़ा कर 15 कर दी गयी है. हालांकि, यह भी नाकाफी साबित हो रही है. ऐसे में नगर निगम मेन रोड में पांच और सिटी बसें चलवाने पर विचार कर रहा है.
मेयर ने किया था भ्रमण
मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने शनिवार को मेन रोड में सिटी बस सेवा का जायजा लिया था. इन लोगों ने सिटी बस में सफर भी किया था.
उस दौरान कॉलेज आने-जाने वाली लड़कियों ने मेयर-डिप्टी मेयर से मांग की थी कि मेन रोड में चल रही सिटी बसों में पुरुष-महिला साथ में सफर करते हैं. ज्यादा भीड़ होने पर महिलाओं को काफी परेशानी होती है. इसलिए महिलाओं के लिए विशेष बस चलायी जाये. मेयर ने छात्राओं को जल्द ही लेडीज स्पेशल बस चलवाने का आश्वासन भी दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन