रांची : पारा शिक्षक नहीं करेंगे गैर शैक्षणिक कार्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की रांची जिला इकाई ने गैर शैक्षणिक कार्य करने से इनकार कर दिया है. मोर्चा ने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. मोर्चा के जिला प्रभारी मो शकील ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी पत्र के अनुसार, शिक्षकों को सभी गैर शैक्षणिक कार्य […]
विज्ञापन
रांची : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की रांची जिला इकाई ने गैर शैक्षणिक कार्य करने से इनकार कर दिया है. मोर्चा ने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. मोर्चा के जिला प्रभारी मो शकील ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी पत्र के अनुसार, शिक्षकों को सभी गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखने को कहा गया है.
सरकार पारा शिक्षकों को न तो सरकारी कर्मचारी मानती है, न ही संविदा कर्मी. पारा शिक्षकों को नियमित रूप से मानदेय का भी भुगतान नहीं किया जाता है. ऐसे में जिले के पारा शिक्षकों ने गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है. उन्होंने पारा शिक्षकों को बीएलओ समेत सभी प्रकार के चुनाव कार्यों से मुक्त रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन