रांची : पत्थलगड़ी मामले में सरकार से जवाब मांगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के जज आनंद सेन की अदालत में बुधवार को पत्थलगड़ी मामले के आरोपी फादर स्टेन स्वामी की अोर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता दीपक कुमार ने वारंट व धारा-82 की कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया. अदालत ने प्रार्थी की दलील को सुनने के बाद […]
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के जज आनंद सेन की अदालत में बुधवार को पत्थलगड़ी मामले के आरोपी फादर स्टेन स्वामी की अोर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई.
प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता दीपक कुमार ने वारंट व धारा-82 की कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया. अदालत ने प्रार्थी की दलील को सुनने के बाद राज्य सरकार को शपथ पत्र दायर कर जवाब देने का निर्देश दिया.
सरकार की अोर से महाधिवक्ता अजीत कुमार व एपीपी सूरज वर्मा ने पक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी स्टेन स्वामी ने क्रिमिनल क्वैशिंग याचिका दायर कर खूंटी थाना कांड संख्या 124/2018 को निरस्त करने की मांग की है. साथ ही अलग-अलग आइए दायर कर निर्गत वारंट व धारा-82 की कार्रवाई को भी निरस्त करने का आग्रह किया है. खूंटी थाना में पुलिस ने धारा 121, 121(ए), 124 (ए) के तहत मामला दर्ज कर स्टेन स्वामी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










