झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राम जेठमलानी को दी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2019 1:06 PM
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश के जाने-माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति […]
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश के जाने-माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है.
वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ । दिवंगत आत्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
ऊँ शांति— Raghubar Das (@dasraghubar) September 8, 2019
ज्ञात हो कि जेठमलानी(95) का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में रविवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. जेठमलानी देश के सबसे बेहतरीन वकीलों में गिने जाते थे. 14 सितंबर को राम जेठमलानी का 96वां जन्मदिन आने वाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










