झारखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू

Updated:
विज्ञापन

रांची : बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री व जदयू के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा कि जदयू झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहा है. झारखंड में विधानसभा चुनाव में नीतीश मॉडल के एजेंडे के साथ जनता के बीच जायेंगे़ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से जो भी सिंबल […]

विज्ञापन
रांची : बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री व जदयू के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा कि जदयू झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहा है.
झारखंड में विधानसभा चुनाव में नीतीश मॉडल के एजेंडे के साथ जनता के बीच जायेंगे़ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से जो भी सिंबल मिले, उसी पर चुनाव लड़ा जायेगा़ प्रभारी श्री सिंह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़
उन्होंने कहा कि देश की जनता बिहार में नीतीश कुमार के काम को देख रही है़ आज बिहार विकास का मॉडल बना है़ पार्टी के कार्यकर्ता नीतीश कुमार के दौरे से उत्साहित है़ं जदयू की नीयत साफ है़
हम झारखंड के विकास को एजेंडा बना कर उतरेंगे़ श्री सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन है़ दूसरे राज्य में हम अलग-अलग चुनाव लड़ रहे है़ं कई राज्यों में जदयू ने अकेले चुनाव लड़ा है़ प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि राज्य के लोगों ने भाजपा और झामुमो दोनों की सरकार देख ली है़ इन पार्टियों के एजेंडे में झारखंडी नहीं है़ं
संताल परगना में झामुमो ने आदिवासियों के विकास के लिए कुछ नहीं किया. राज्य में नीतीश मॉडल ला कर विकास किया जायेगा. मौके पर पार्टी नेता प्रवीण सिंह, श्रवण कुमार, कृष्णानंद झा, भगवान सिंह आदि मौजूद थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola