हाजियों का अंतिम जत्था रांची पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : राज्य के हज यात्रियों का अंतिम जत्था मदीना से गुरुवार को रांची पहुंचा. एयर इंडिया के दो विमानों से 317 लोग पहुंचे. इसमें रांची, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा व अन्य जिले के हाजी थे. हाजियों के रांची पहुंचने पर उनके परिजन, रिश्तेदार व हज कमेटी के लोगों ने उनका स्वागत किया. इस साल राज्य […]

विज्ञापन
रांची : राज्य के हज यात्रियों का अंतिम जत्था मदीना से गुरुवार को रांची पहुंचा. एयर इंडिया के दो विमानों से 317 लोग पहुंचे. इसमें रांची, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा व अन्य जिले के हाजी थे. हाजियों के रांची पहुंचने पर उनके परिजन, रिश्तेदार व हज कमेटी के लोगों ने उनका स्वागत किया. इस साल राज्य से गये हाजियों में से चार लोगों का वहां निधन हो गया था. अंतिम जत्थे में आये कई हाजियों का सामान नहीं आया है. सामान एक-दो दिन में आ सकता है, जो कि हज हाउस से दिया जायेगा.
पासपोर्ट गुम, मदीना में ही रुके इश्तियाक : रांची के 93 वर्षीय इश्तियाक अंसारी का पासपोर्ट गुम हो जाने के कारण वे मदीना में ही रुके हैं. उन्हें रांची लाने की प्रक्रिया चल रही है. राज्य हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान खान ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीइओ और डिप्टी सीइओ से बातचीत की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola