रांची : सिविल जज जूनियर मुख्य परीक्षा 28 से
Updated at : 06 Sep 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज जूनियर मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा लेने की तिथि निर्धारित कर दी है. मुख्य परीक्षा 28 व 29 सितंबर को होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज जूनियर मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा लेने की तिथि निर्धारित कर दी है.
मुख्य परीक्षा 28 व 29 सितंबर को होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. 28 सितंबर को प्रथम पाली में प्रथम पत्र व द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र की परीक्षा होगी. 29 सितंबर को प्रथम पाली में तृतीय पत्र व द्वितीय पाली में चतुर्थ पत्र की परीक्षा होगी. प्रश्न का स्वरूप सब्जेक्टिव होगा, जबकि प्रत्येक पत्र सौ अंक का होगा.
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से 11 सितंबर से अपना एडमिट कार्ड आदि डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डाल कर लिंक से डाउनलोड करना होगा. यदि किसी कारणवश एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है, तो 27 सितंबर से पहले आयोग के पूछताछ काउंटर से सबूत देकर प्राप्त कर सकते हैं. आयोग द्वारा कुल 107 पदों पर नियुक्ति की जा रही है.
इनमें 78 पद अनारक्षित हैं. इसके अलावा 17 पद एसटी, पांच पद एससी, चार पद इबीसी व तीन पद बीसी के हैं. महिला के लिए पांच पद आरक्षित हैं. इनमें चार पद अनारक्षित वर्ग से और एक पद किसी भी आरक्षित वर्ग से होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




