रांची : खड़े ट्रेलर में धक्का मारने से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

रांची : खेलगांव चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर में धक्का मारने के बाद बाइक सवार सत्यम कुमार नामक युवक की मौत हो गयी. वह बांधगाड़ी का रहनेवाला था. वहीं दुर्घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हो गया. उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस के […]

विज्ञापन
रांची : खेलगांव चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर में धक्का मारने के बाद बाइक सवार सत्यम कुमार नामक युवक की मौत हो गयी. वह बांधगाड़ी का रहनेवाला था. वहीं दुर्घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हो गया.
उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार शनिवार की रात एक ट्रेलर के चालक ने खेलगांव चौक के समीप ब्रेकर पर ट्रेलर की गति को धीमा किया. तब पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रेलर ने इसे धक्का मार दिया. इस घटना में पीछे वाले ट्रेलर चालक का पैर ट्रेलर में फंस गया और वह घायल हो गया. जबकि आगे वाले ट्रेलर का चालक ट्रेलर लेकर वहां से भाग निकला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और चालक को स्थानीय लोगों के सहयोग से निकाल कर इलाज के लिए भेज दिया.
पुलिस के अनुसार ट्रेलर चालक का एक पैर टूटा गया है. इस घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर सड़क के किनारे खड़ा था. रात के करीब 12.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर में बाइक सवार दो युवकों ने धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola