रांची : मुक्ति संस्था ने 26 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2019 9:19 AM
विज्ञापन
रांची : मुक्ति संस्था द्वारा रिम्स में पड़े 26 लावारिस शवों का रविवार को विधि-विधान के साथ जुमार नदी के तट पर सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी. अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि संस्था अभी तक 825 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर […]
विज्ञापन
रांची : मुक्ति संस्था द्वारा रिम्स में पड़े 26 लावारिस शवों का रविवार को विधि-विधान के साथ जुमार नदी के तट पर सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी.
अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि संस्था अभी तक 825 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है. अंतिम संस्कार में संस्था के सदस्यों के अलावा शहर के कई लोग शामिल हुए. अंतिम संस्कार में अध्यक्ष प्रवीण लोहिया,अमित किशोर, पंकज मिढा, प्रदीप खन्ना, विकास विजवर्गीय, रोहित पोद्दार, हरीश नागपाल, संदीप पपनेजा, मोती सिंह, अंशु मित्तल, सुनील अग्रवाल, नवीन गाड़ोदिया, कमल चौधरी, संजू कुमार, विकास सिंघानिया, राकेश कुमार, रिंकू, रविशंकर राय, संजय सिन्हा, रामनाथ अग्रवाल आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










