फरवरी महीने में होगी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 1:49 AM
रांची : झारखंड एकेडेमिक काउंसिल ने वर्ष 2020 की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर शनिवार को जैक में जिला शिक्षा पदाधिकारी की बैठक हुई. अध्यक्षता जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने की. मौके पर वर्ष 2020 में होनेवाली कक्षा अाठ, नौ व 11वीं की बोर्ड और मैट्रिक व इंटर की […]
आठवीं बोर्ड की पंजीयन प्रक्रिया में भी बदलाव : कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को 15 सितंबर तक परीक्षार्थियों की संख्या देने को कहा गया है. इसके अलावा 30 सितंबर तक परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरा करने को कहा गया है. कक्षा आठ व नौ की परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर होगी, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कक्षा आठ की परीक्षा एक और नौवीं बोर्ड की परीक्षा दो दिन तक चलेगी.
- कक्षा आठ व नौवीं बोर्ड की परीक्षा जनवरी में लेने की तैयारी
- 11वीं की परीक्षा में दिये जानेवाले समय में की जायेगी कमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










