ePaper

रांची : कोकर इंडस्ट्रियल एरिया को उद्यमियों के लिए आदर्श बनायेंगे

Updated at : 30 Aug 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कोकर इंडस्ट्रियल एरिया को उद्यमियों के लिए आदर्श बनायेंगे

प्रभात खबर की पहल पर उद्यमी और सरकार के बीच बनी सहमति रांची : कोकर इंडस्ट्रियल एरिया शहर के बीच में है. इसे एक सुंदर और आदर्श इंडस्ट्रियल एरिया बनाना होगा, जो एक शो-केस की तरह होगा, ताकि उद्यमी यहां आकर देख सकें कि सरकार उद्यमियों को क्या सुविधा दे रही है. प्रभात खबर की […]

विज्ञापन
प्रभात खबर की पहल पर उद्यमी और सरकार के बीच बनी सहमति
रांची : कोकर इंडस्ट्रियल एरिया शहर के बीच में है. इसे एक सुंदर और आदर्श इंडस्ट्रियल एरिया बनाना होगा, जो एक शो-केस की तरह होगा, ताकि उद्यमी यहां आकर देख सकें कि सरकार उद्यमियों को क्या सुविधा दे रही है. प्रभात खबर की पहल पर गुरुवार को उद्यमी और सरकार के बीच कोकर इंडस्ट्रियल एरिया को आदर्श बनाने पर एक सहमति बनी है.
प्रभात खबर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि हम पूंजी निवेश की बात करते हैं, लेकिन उससे पहले हमें इस एरिया की शो-केसिंग करनी होगी, तभी निवेश होगा. उन्होंने कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में सांसद कोष से डीप बोरिंग करवाकर आरओ लगावाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पौधारोपण करवाया जाये, ताकि इलाका साफ-सुथरा और सुंदर दिख सके. इसके लिए जो भी सहयोग चाहिए होगा मैं सांसद मद से करने को तैयार हूं.
15 दिनों में एजेंसी को सौंप दिया जायेगा सफाई का जिम्मा : उद्योग सचिव के रविकुमार ने कहा कि अगले पंद्रह दिनों में कोकर इंडस्ट्रियल एरिया की साफ-सफाई पूरी तरह एजेंसी के माध्यम से करा दी जायेगी.
साथ ही यहां नियमित सफाई का काम स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को सौंप दिया जायेगा. जनवरी तक यहां सड़क बनाने का काम पूरा कर दिया जायेगा. साथ-साथ ही क्षेत्र में सुलभ- शौचालय और लो कॉस्ट होटल की व्यवस्था भी कर दी जायेगी. नाली के किनारे पेवर ब्लॉक लगा दिये जायेंगे. सचिव ने सुरक्षा के लिहाज से उद्यमियों को अपने सीसीटीवी कैमरे का फोकस बाहर की तरफ रखने का सुझाव भी दिया.
एसोसिएशन ने क्षेत्र की समस्याएं गिनायीं : इस अवसर पर कोकर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन बापी गांगुली और वीरेंद्र प्रसाद की तरफ से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया गया. मौके पर प्रभात खबर के एमडी केके गोयनका, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके दत्ता और कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा ने भी विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन रांची के स्थानीय संपादक संजय मिश्र ने किया. इस अवसर पर सांसद और सचिव ने पौधारोपण किया और कूड़ा न फेंके इससे संबंधित बोर्ड भी एसोसिएशन को सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola