रांची : अंतरिक्ष हत्याकांड का अनुसंधान सीबीआइ से कराने की अनुशंसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अरगोड़ा थाना में डीपीएस के छात्र अंतरिक्ष की हत्या को लेकर दर्ज केस का अनुसंधान सीबीआइ से कराने की अनुशंसा की गयी है. इससे पहले सीबीआइ जांच के लिए सीआइडी मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय के पास भेजा था. वर्तमान में इस केस का अनुसंधान सीआइडी कर रही थी. अंतरिक्ष की […]
विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा थाना में डीपीएस के छात्र अंतरिक्ष की हत्या को लेकर दर्ज केस का अनुसंधान सीबीआइ से कराने की अनुशंसा की गयी है. इससे पहले सीबीआइ जांच के लिए सीआइडी मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय के पास भेजा था. वर्तमान में इस केस का अनुसंधान सीआइडी कर रही थी.
अंतरिक्ष की हत्या को लेकर अरगोड़ा थाना में 19 जून 2017 को दर्ज हुआ था. केस सेक्टर चार बोकारो स्टील सिटी निवासी अंतरिक्ष की मां रूपाली महंती द्वारा न्यायालय में दर्ज शिकायतवाद के आधार पर हुआ था. प्राथमिकी में हत्या का आरोप अंतरिक्ष के पिता सुभाशीष शनिग्रही और उनके रिश्तेदार देवाशीष शनिग्रही, सुजय चंद्र शनिग्रही और झरना शनिग्रही पर लगाया गया है.
अंतरिक्ष 25 जुलाई 2016 को बाइक से अरगोड़ा चौक से बिरसा चौक जानेवाले रास्ते में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था. 27 जुलाई को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी थी. पूर्व में दुर्घटना को लेकर अरगोड़ा थाना में तीन अगस्त को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था.
पुलिस ने अंतरिक्ष की मौत दुर्घटना में बता कर वाहन और चालक के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने की बात कह कर अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में सौंप दिया था. इसके बाद अंतरिक्ष की मां ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में आवेदन दिया.
तब मुख्यमंत्री के निर्देश पर अरगोड़ा पुलिस से केस सीआइडी को ट्रांसफर कर दिया गया. लेकिन सीआइडी भी मामले में साक्ष्य नहीं जुटा पायी. तब अंतरिक्ष की मां ने मामले की सीबीआइ जांच कराने से संबंधित अनुरोध पुलिस मुख्यालय से किया था. पुलिस मुख्यालय की ओर से उक्त केस का अनुसंधान सीबीआइ से कराने के संबंध में सीआइडी से रिपोर्ट मांगी गयी थी. इसके बाद अब सीआइडी मुख्यालय ने केस का अनुसंधान सीबीआइ से कराने की अनुशंसा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




