हटिया चौक में महिला से 40 हजार की छिनतई

Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र और खेलगांव थाना के समीप दो महिलाओं के साथ हुई वारदात हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर छिनतई की घटना सामने आयी है. सोमवार को हटिया महावीर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक से दोपहर लगभग 12:30 बजे तुपुदाना सतरंजी की रोशनी तिग्गा ने 40 हजार रुपये की निकासी की. वह […]

विज्ञापन
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र और खेलगांव थाना के समीप दो महिलाओं के साथ हुई वारदात
हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर छिनतई की घटना सामने आयी है. सोमवार को हटिया महावीर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक से दोपहर लगभग 12:30 बजे तुपुदाना सतरंजी की रोशनी तिग्गा ने 40 हजार रुपये की निकासी की.
वह रुपये थैला में लेकर तुपुदाना की ओर जा रही थीं, तभी पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक से दो अपराधी महिला के करीब आये और बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने थैला छीन लिया. महिला चिल्लाती हुई कुछ दूर तक अपराधियों के पीछे गयी, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके. जबकि घटना स्थल से 200 गज की दूरी पर हटिया टीओपी नंबर-2 है. दूसरी ओर घटना के वक्त पीसीआर 16 के जवान भी चांदनी चौक के पास खड़े थे. अपराधी भी उसी रास्ते से भागे, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी. बाद में सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अनूप कर्मकार व पीसीआर के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
इसके बाद हटिया चौक स्थित सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक अपराधी बाइक चला रहा है. वह काले रंग की शर्ट व हेलमेट पहना हुआ है. जबकि पीछे बैठा अपराधी सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था. उसका चेहरा ढंका हुआ नहीं है. इससे पहले भी हटिया रेलवे स्टेशन रोड में स्कूटी से जा रही महिला से भी चेन छिनतई हो चुकी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola