पिठाेरिया में कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांके-पिठोरिया रोड में बुकरू स्थित एक लाइन होटल के पास कार और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गयी. इसमें मोटरसाइकिल सवार दिलीप मुंडा घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए तत्काल पुलिस रिम्स ले गयी. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. दिलीप कांके थाना के चाम गुरू के रहनेवाले हैं. जबकि […]
विज्ञापन
रांची : कांके-पिठोरिया रोड में बुकरू स्थित एक लाइन होटल के पास कार और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गयी. इसमें मोटरसाइकिल सवार दिलीप मुंडा घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए तत्काल पुलिस रिम्स ले गयी. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
दिलीप कांके थाना के चाम गुरू के रहनेवाले हैं. जबकि घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गया. मौके पर पहुंचे पिठोरिया थाना प्रभारी विनाेद राम पहुंचे थे. लेकिन घटनास्थल कांके थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार व मोटरसाइकिल अपने साथ ले गयी.
इधर, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो बहनें घायल
रांची. लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली यूनियन बैंक के समीप शनिवार की रात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो सगी बहनें रानी व गौसिया घायल हो गयीं. घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वहां से भाग निकला. पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा़ पुलिस के अनुसार दोनों बहनों की उम्र क्रमश: आठ व दस साल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










