नीतीश मॉडल से ही होगा झारखंड का विकास : रामसेवक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : जदयू के प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि झारखंड में भी नीतीश कुमार के मॉडल पर काम करना होगा, तभी यहां विकास की गंगा बहेगी. श्री सिंह शनिवार को प्रेस क्लब में प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
रांची : जदयू के प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि झारखंड में भी नीतीश कुमार के मॉडल पर काम करना होगा, तभी यहां विकास की गंगा बहेगी. श्री सिंह शनिवार को प्रेस क्लब में प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रांची आयेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी में जुट जायें. विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को धारदार बनायें. सह प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जो सक्रिय सदस्य नहीं बन पायेंगे, वे पदाधिकारी भी नहीं बन पायेंगे.
विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करें. विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने का काम करेगी. प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि नीतीश मॉडल को लागू करने के लिए 20 अगस्त को जिला मुख्यालयों में रैली निकाली जायेगी.
प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी भगवान सिंह ने कार्यकर्ताओं से गांवों में सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया. बैठक में संजय सहाय, रमेश सिंह, शैलेंद्र महतो, सुधा चौधरी, प्रेम कटारूका, बैजनाथ राम गोपी, पार्वती देवी, सुशील कुमार सिंह, बैद्यनाथ पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन