खुखड़ी खोज रहे व्यक्ति पर हाथी ने किया हमला, पैर की हड्डी टूटी, रिम्स में भर्ती कराया गया है
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिकिदिरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के सोसो गांव निवासी शिवचरण मुंडा (48) शनिवार की सुबह हाथी के हमले में घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे शिवचरण बनादाग जंगल में खुखड़ी खोज रहा था, इसी क्रम में उसे एक हाथी ने खदेड़ना शुरू किया. भागने के क्रम में शिवचरण औंधे […]
विज्ञापन
सिकिदिरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के सोसो गांव निवासी शिवचरण मुंडा (48) शनिवार की सुबह हाथी के हमले में घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे शिवचरण बनादाग जंगल में खुखड़ी खोज रहा था, इसी क्रम में उसे एक हाथी ने खदेड़ना शुरू किया. भागने के क्रम में शिवचरण औंधे मुंह गिर पड़ा.
आपके शहर में
विज्ञापन
हाथी ने उसका दायां पैर कुचल दिया. जिससे उसके घुटने से नीचे की हड्डी चूर-चूर हो गयी. सूचना पाकर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार तत्काल वहां पहुंचे. एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को रिम्स में भर्ती कराया.
इसके बाद महिलौंग वन क्षेत्र के पदाधिकारियों से बात की गयी. शिवचरण के इलाज के लिए महिलौंग रेंजर द्वारा तत्काल पांच हजार रुपये सहायता राशि दी गयी. मौके पर मिथुन करमाली, रामदास महतो, कृष्णा महतो, वन रक्षी व गार्ड मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन