ePaper

रांची : नगर निगम जिम्मेदार नागरिकों को बनायेगा वार्ड कमेटी का सदस्य, 28 तक करें आवेदन

Updated at : 07 Aug 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नगर निगम जिम्मेदार नागरिकों को बनायेगा वार्ड कमेटी का सदस्य, 28 तक करें आवेदन

रांची : राजधानी के आमलोगों को विकास से जोड़ने के लिए रांची नगर निगम ने सभी 53 वार्डों में वार्ड कमेटी बनाने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए शहर के जिम्मेदार नागरिकों से आवेदन मांगा गया है. इच्छुक लोग 28 अगस्त दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की स्क्रूटनी के […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी के आमलोगों को विकास से जोड़ने के लिए रांची नगर निगम ने सभी 53 वार्डों में वार्ड कमेटी बनाने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए शहर के जिम्मेदार नागरिकों से आवेदन मांगा गया है.
इच्छुक लोग 28 अगस्त दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की स्क्रूटनी के बाद सदस्यों का चयन किया जायेगा. जानकारों के अनुसार वार्ड कमेटी के बनने के बाद नगर निगम द्वारा तय की जानेवाली योजनाओं में वार्ड के लोगों की सीधी भागीदारी हो जायेगी. इससे पार्षदों की मनमानी पर रोक लग जायेगी.
जानकारी के अनुसार प्रत्येक चार बूथ पर एक सदस्य का चयन किया जायेगा. यानी अगर एक वार्ड में 16 बूथ हैं, तो वहां के चार प्रतिनिधियों का चयन होगा. वार्ड कमेटी के सदस्यों का चुनाव आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, वार्ड में निवासी की अवधि और उसकी जिम्मेदारी के आधार पर की जायेगी.
यानी सबसे अधिक पढ़ा-लिखा, पिछले तीन वर्षों से होल्डिंग टैक्स अपटूडेट जमा करनेवाला, दो वर्षों से वाटर टैक्स और एक वर्ष से कचरा उठाने के बदले यूजर चार्ज देनेवाले व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक माना जायेगा. एक ही वार्ड में पांच वर्ष से अधिक समय से रहनेवाले को सबसे अधिक नंबर मिलेंगे.
राजधानी में पहली बार गठित होगी वार्ड कमेटी
राज्य गठन के बाद पहली बार रांची नगर निगमका चुनाव वर्ष 2008 में हुआ. उस समय भी वार्ड कमेटी बनाने का प्रावधान था. हालांकि न तो पार्षदों और न ही नगर निगम के अधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया. इसके बाद झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत पहली बार वर्ष 2013 में रांची नगर निगम का चुनाव हुआ. उस समय भी वार्ड समिति बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन पार्षदों ने इसे बनाने नहीं दिया.
लेकिन इस बार नगर विकास विभाग ने फरमान जारी कर दिया कि वार्ड कमेटी बनाये बिना किसी भी वार्ड में फंड खर्च नहीं होगा. हालांकि, पार्षदों ने इसमें भी पेच लगा दिया था, लेकिन नगर विकास विभाग के सख्त रुख को देखते हुए नगर निगम वार्ड कमेटी बनाने में जुट गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola