रांची : पॉलिथीन में सामान देनेवालों और सड़क पर निर्माण सामग्री रखनेवालों से वसूला जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पॉलिथीन पर बैन के बावजूद इसका उपयोग करने वाले सात दुकानदारों और सड़क पर बिल्डिंग मेटेरियल गिरा कर सड़क को जाम करनेवालों से मंगलवार को 33 हजार जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे पॉलिथीन का पूर्णत: बहिष्कार करें. साथ ही भवन […]
विज्ञापन
रांची : पॉलिथीन पर बैन के बावजूद इसका उपयोग करने वाले सात दुकानदारों और सड़क पर बिल्डिंग मेटेरियल गिरा कर सड़क को जाम करनेवालों से मंगलवार को 33 हजार जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे पॉलिथीन का पूर्णत: बहिष्कार करें. साथ ही भवन मालिकों काे निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर सड़क से बिल्डिंग मेटेरियल को हटायें.
पॉलिथीन के उपयोग पर इन पर लगा जुर्माना : दीपक स्टोर से "5000, अन्नपूर्णा स्वीट से "5000, वेस्ट कलेक्शन से "5000, लाइफलाइन मेडिकल से "2000, न्यू काठी कबाब से "5000, न्यू चुरुवाला मेन रोड से "10000, अरगोड़ा पुंदाग से "1000. इसके अलावा बिल्डिंग मेटेरियल सड़क किनारे जमा रखने के कारण हरमू रोड में 3000, हज हाउस के सामने "1000 और बरियातू रोड में "4000 जुर्माना वसूला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन