रांची : पीएचडी थिसिस के मूल्यांकन के लिए अब मिलेंगे दो हजार

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची विवि प्रशासन ने परीक्षा से संबंधित दर/भत्ता में बढ़ोतरी कर दी है. बीए, बीएससी व बीकॉम की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के लिए पूर्व में शिक्षकों को प्रति उत्तरपुस्तिका 13 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ा कर 20 रुपये कर दिया गया है. पीएचडी थिसिस मूल्यांकन दर को दोगुना कर दिया गया है. पूर्व […]

विज्ञापन
रांची : रांची विवि प्रशासन ने परीक्षा से संबंधित दर/भत्ता में बढ़ोतरी कर दी है. बीए, बीएससी व बीकॉम की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के लिए पूर्व में शिक्षकों को प्रति उत्तरपुस्तिका 13 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ा कर 20 रुपये कर दिया गया है.
पीएचडी थिसिस मूल्यांकन दर को दोगुना कर दिया गया है. पूर्व में एक हजार रुपये मिलते थे. अब 2000 रुपये मिलेंगे. वहीं एमए, एमएससी व एमकॉम की प्रति उत्तरपुस्तिका की मूल्यांकन दर 20 रुपये से बढ़ा कर 25 रुपये कर दी गयी है. विवि ने किसी परीक्षा की थ्योरी व प्रैक्टिकल परीक्षा लेने जाने पर कन्वेंस में भी प्रतिदिन 40 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है.
यानी अब 60 रुपये की जगह 100 रुपये मिलेंगे. कुलपति के आदेश पर रजिस्ट्रार ने अधिसूचना जारी कर दी है. स्नातक स्तर पर प्रश्न पत्र सेटिंग में अब प्रति पेपर एक सौ रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. पूर्व में 500 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ा कर 600 रुपये कर दिया गया है. स्नातकोत्तर स्तर पर प्रश्न पत्र सेटिंग के लिए 700 रुपये की जगह 800 रुपये मिलेंगे. परीक्षा केंद्राधीक्षक को अब 140 रुपये की जगह 200 रुपये मिलेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola