समय पर नहाना-खाना नहीं होने से बिगड़ी चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की तबीयत, बढ़ा शुगर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएचइडी की लापरवाही, पेइंग वार्ड का पानी खत्म रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का मंगलवार का दिन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा. वार्ड में पानी नहीं होने के कारण न तो वे समय पर नहा सके और न ही समय पर नाश्ता-खाना खा सके. इससे उनका शुगर […]

विज्ञापन
पीएचइडी की लापरवाही, पेइंग वार्ड का पानी खत्म
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का मंगलवार का दिन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा. वार्ड में पानी नहीं होने के कारण न तो वे समय पर नहा सके और न ही समय पर नाश्ता-खाना खा सके. इससे उनका शुगर लेवल भी बढ़ा गया. सूचना मिलने के बाद दोपहर ढाई बजे पीएचइडी विभाग ने बिल्डिंग का मोटर चालू किया. दोपहर तीन बजे पानी आया, जिसके बाद शाम चार बजे लालू प्रसाद ने नाश्ता किया और शाम छह बजे खाना खा सके.
लालू प्रसाद की दिनचर्या अस्त-व्यस्त होने की सूचना उनका इलाज कर रहे डॉ डीके झा को मिली. वे चिंतित हो गये कि लालू का शुगर नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन कब दिया जाये. डॉ झा के मुताबिक चार बजे नाश्ता करने के बाद लालू प्रसाद को 38 यूनिट इंसूलिन दिया गया.
वहीं, जब शाम छह बजे लालू प्रसाद ने दोपहर का खाना खाया, तो शुगर लेवल की माप की गयी. शुगर लेवल बढ़ा होने के कारण उन्हें दोबारा 26 यूनिट इंसूलिन दिया गया. रात में खाना खाने के बाद लालू प्रसाद को 26 यूनिट इंसुलिन दिया जायेगा. लालू प्रसाद को 90 यूनिट इंसुलिन प्रतिदिन दिया जाता है.
पेइंग वार्ड में 24 हजार लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी : पेइंग वार्ड के दो ब्लॉक हैं. दोनों पर दो हजार लीटर क्षमता वाली कुल 12 टंकियां हैं. यानी यहां कुल 24,000 लीटर पानी जमा होता है. लेकिन मंगलवार को पीएचइडी विभाग की लापरवाही के कारण पानी की टंकी नहीं भर पायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola