रांची : फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी ने 40 हजार की स्कॉलरशिप दी
Updated at : 21 Jul 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी ने बारहु कांके में रहने वाले मारवाड़ी कॉलेज में 12वीं के छात्र शाहिद हसन को जेइइ एडवांस परीक्षा में बीसी 1 कैटिगरी में पूरे देश में 51वां रैंक लाने पर मुबारकबाद दी और उसे 40 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी है़ शाहिद को आइआइटी खड़गपुर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की […]
विज्ञापन
रांची : फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी ने बारहु कांके में रहने वाले मारवाड़ी कॉलेज में 12वीं के छात्र शाहिद हसन को जेइइ एडवांस परीक्षा में बीसी 1 कैटिगरी में पूरे देश में 51वां रैंक लाने पर मुबारकबाद दी और उसे 40 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी है़ शाहिद को आइआइटी खड़गपुर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का ऑफर दिया है़
मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष इबरार अहमद ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया भी इस होनहार छात्र को किताबों के लिए आर्थिक मदद देगी. सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता खालिद खलील, सचिव जनाब मो खलील, मतीउर रहमान, मो जाहिद ने शाहिद व उनके पिता हबीब अंसारी को कामयाबी के लिए मुबारकबाद दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




